03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर: ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर: में ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

आईटीआई थाना पुलिस को सुबह लगभग दस बजे बाजपुर रोड स्थित बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली। एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। गेटमैन ने मृतक की पहचान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा (72) पुत्र रघुनाथ राय शर्मा निवासी रामनगर रोड इंदिरा कॉलोनी कटोराताल के रूप में की।

सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह राजकुमार बल्ली ढाबा के पास स्थित अपने खेत की देखभाल के लिए आए थे। उनके खेत रेलवे लाइन के दोनों ओर हैं। लोगों ने बताया कि राजकुमार मोबाइल फोन पर बात करते हुए एक खेत से दूसरे खेत की ओर रेलवे लाइन क्रॉस करके जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे लालकुआं से काशीपुर आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया वह अपने पीछे पत्नी मधु शर्मा, बेटा रजत शर्मा व बेटी रागिनी और रुचिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img