Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडवरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के दौरे पर, भाजपा पर निशाना...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के दौरे पर, भाजपा पर निशाना साधते हुए, कहा- भगवान राम पहले भी थे और आज भी हैं

एफएनएन, देहरादून : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड की जनता को सोच समझकर वोट देना होगा। 57 सीटें जीतकर भी भाजपा उत्तराखंड में विकास के नाम पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने को विकास बता रही है। भगवान राम को लेकर उन्होंने कहा कि राम पहले भी थे और आज भी हैं। पर, भाजपा नेता यह सिद्ध करने पर तुले हैं कि राम 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रकट हुए।

दिग्विजय सिंह कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कि भाजपा सरकार ने लोकसभा में जिस मनरेगा को कांग्रेस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया। आज उसी मनरेगा का सहारा लेकर मोदी सरकार ने कोरोना काल में ग्रामीण आबादी की रोजगार से जोड़ा।

दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस की घोषणा पत्र बनाने को लेकर तारीफ की और कहा कि कहा चार धाम चार काम और उत्तराखंड स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, मंहगाई, पैगसेस जैसे मामलों पर केंद सरकार को घेरा। कहा मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में पेट्रोल व डीजल से ही 24 लाख करोड़ रुपये कमाए। यह रकम कहां खर्च हो रही है, इसका हिसाब देने को भाजपा सरकार तैयार नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments