03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शहर की दुकानों के बडे किराए का दोबारा होगा सर्वे

एफएनएन,रुद्रपुर : नगर निगम द्वारा निगम की दुकानों के बड़े हुए किराए के संबंध में देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में लगभग 400 दुकानों के प्रतिनिधि ने नगर निगम के महापौर रामपाल एवं नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट से मिलकर बढ़े हुए किराए को स्थगित कर नए बोर्ड की बैठक में नेट नए तरीके से निर्धारण करने की मांग की ।जिस पर नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट ने सभी दुकानों का दोबारा सर्वे करने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया ।इस समिति के माध्यम से नया किराया क्या होना चाहिए तय किया जाएगा। इस समिति के अंदर दो व्यापारी दो नगर निगम के कर्मचारी रहेंगे ।नगर निगम के महापौर रामपाल ने व्यापारियों की उचित मांग को देखते हुए अगली बोर्ड की बैठक तक इस किराए को लागू न करने का निर्णय लिया, और समिति की रिपोर्ट के अनुसार किराए को पुनः बोर्ड में रखने का आश्वासन दिया, और दुकानों की मरम्मत कार्य को करवाने का भी आश्वासन दिया।

देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा ।देवभूमि व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा ।देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम लगातार व्यापारियों का सहयोग कर रहा है। नगर निगम द्वारा जायज किराया ही बढ़ाया जाएगा और जो दुकाने पुरानी हो गई है उनकी भी मरम्मत नगर निगम के द्वारा करवाई जाएगा। इस दौरान मुलखराज सुखीजा, हरीश ,मनीष गुप्ता ,पंकज बांगा ,जतिन नागपाल, राजकुमार गुप्ता,राम लाल अदलखा,जतिन नागपाल,राजकुमार गुप्ता,प्रेम शंकर कोली,मुलखराज सुखीजा,हरीश कुमार,ऋषि सक्सेना,हरीश पसरीचा,हरबंस नागपाल,जगदीश नागपाल,शिन्तु डाबरा,शशि गुम्बर आदि थे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img