एफएनएन, टिहरी: ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान एक युवक की ट्रक के नीचे आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वहां से गुजर रहे नितिन गर्ग एवं होमगार्ड राजेंद्र पुंडीर ने आशुतोष नेगी को नरेंद्रनगर श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक युवक बेरोजगार था उसने फिलहाल ही एनीमेशन का कोर्स किया था। मृतक के पिता यहां गाड़ी चालक हैं। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
घटना के बाद ट्रक संख्या uk07c ca 3334 का चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा की गई खोजबीन से ट्रक के मालिक का पता चला और चालक को ढूंढने के लिए पुलिसकर्मी उसके घर रायवाला के लिए रवाना हो गए। थाना अध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद सव परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें…दूसरे राज्य भी यूसीसी लागू करने की दिशा में बढ़ाएं कदम’, मुख्यमंत्री धामी ने जताई उम्मीद, कही ये बड़ी बातें








