03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बर्फ जैसी सफेद चादर से ढकी सरोवर नगरी, मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ हुई जबरदस्त ओलावृष्टि

एफएनएन, नैनीताल:  सरोवर नगरी में शुक्रवार दोपहर को मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि होने लगी और सड़कों पर ओलों की बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई।

बारिश व ओलावृष्टि से पर्यटकों सहित स्थानीय लोग जहां-तहां ठिठकने को मजबूर हो गए और उन्हें सुरक्षित ठिकाने की तलाश करनी पड़ी। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यहां शुक्रवार सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खिली थी, दोपहर को एकाएक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश व ओलावृष्टि से झील में गिरने वाले नाले उफान पर आ गए तो सड़कें जलमग्न हो गई। जलभराव से सड़कों पर जाम लग गया। स्कूली बच्चों की भी फजीहत हुई। वहीं नैनीताल में लंबे समय बाद तेज बारिश से लोग खुश नजर आए।

इससे पहले गुरुवार को भी नैनीताल में दोपहर बाद ओलों के साथ रिमझिम बारिश ने धरा को तरबतर कर दिया था। बेमौसम बारिश में सैलानियों की फजीहत हुई। गुरुवार को पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश ने सैलानियों के नगर सैर के आनंद को किरकिरा कर दिया।

गुरुवार को दोपहर बाद अचानक घने बादलों ने डेरा डाल दिया और बरसना शुरू कर दिया। करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई बारिश का दौर सवा चार बजे तक जारी रहा। इस बीच कुछ देर के लिए ओले भी बरसे। इस दौरान विभिन्न शहरों से पहुंचे सैलानियों की फजीहत हुई।

मौसम में आए बदलाव से ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई। इधर नैनी झील का जलस्तर पांच फिट से नीचे बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते इन दिनों उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img