Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडराजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे संजीव किया ध्वजारोहण

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे संजीव किया ध्वजारोहण

एफएनएन, किच्छा : कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किशनपुर किच्छा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत श्री सिंह ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज व मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले एवं जेलों में यातनाएं सहने वाले वीरों को नमन किया व सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आजादी के लिए देश के वीर जवानों ने यह शहादत दी है उसे भुलाया नहीं जा सकता कहना था कि हमें उनके पद चिन्हों पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर ब्रह्मानन्द पुरोहित, के.के.दुबे, सतपाल जी, चौबे जी, नवीन, संजय यादव, आकाश, कमलेश आदि लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments