एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों से कहा है कि वे आप सांसद संजय सिंह को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर लेकर जाएं, ताकि वह राज्यसभा चुनाव के लिए सर्टिफिकेट हासिल कर सकें। कोर्ट ने राज्यसभा सांसद को 12 जनवरी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें…कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिला शख्स का शव, पुलिस ने जताई ये आशंका
बता दें, संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया गया है। 2 दिसंबर को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह और उनके कथित सहयोगी सर्वेश मिश्रा के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। बता दें, हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए संजय सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाया था। वहीं स्वाति मालीवाल पहली बार प्रत्याशी बनीं। एनडी गुप्ता को भी फिर से राज्यसभा जाने का मौका मिलेगा।






