Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीसंजय सिंह ने जेल भेजने के लिए PM मोदी को कहा 'धन्यवाद',...

संजय सिंह ने जेल भेजने के लिए PM मोदी को कहा ‘धन्यवाद’, आम आदमी पार्टी ने जारी किया नया वीडियो

एफएनएन, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जेल भेजकर उन्होंने नेक काम किया है, क्योंकि छह महीने की कैद की वजह से वह अपने बारे में बहुत कुछ समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें एहसास हुआ कि वह बीते 30 साल से जो राजनीति कर रहे हैं, वह सही रास्ते पर हैं।

उन्होंने कहा- पिछले 10 दिनों से मैं जेल के बाहर हूं। मुझे सुकून की नींद आ रही है। छह महीने जेल में रहा। मुझे आइसोलेशन में रखा गया। पीएम मोदी अगर यह मौका नहीं देते तो मैं खुद से मुलाकात नहीं कर पाता। देश के क्रांतिकारियों से मुलाकात नहीं कर पाता। कहानियां न पढ़ पाता। जब एकांत में आदमी होता है, तो उसे बहुत चिंतन करने का मौका मिलता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

देश के क्रांतिकारियों के बारे में जाना: संजय सिंह

उन्होंने कहा- मैंने नेल्सन मंडेल को पढ़ा। क्या शानदार क्रांतिकारी जीवन था उनका। भगत सिंह से मुलाकात की। 23 साल के इस नौजवान ने देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर किया। मैंने अशफाकउल्ला, रोशन सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और काला पानी के दस्तावेज पढ़े। तब जाना कि 30 साल से राजनीति के माध्यम से जो वह समाजसेवा कर रहे थे, शायद यह रास्ता सही था।

मैंने गांधी जी को पढ़ा। मैंने यह जाना कि हम तो सही रास्ते पर चल रहे थे।  यह छह महीने का जेल का सफर नहीं होता तो हमें इसका पता नहीं चल पाता। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। मैं छह महीने की जेल की यात्रा से तप कर निकला हूं, आगे के रास्ते को मजबूत करने के लिए।

इतिहास कभी नहीं बिकता: संजय सिंह

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आज कई माध्यम बिक गए हों, लेकिन इतिहास कभी नहीं बिकता। इतिहास में वही दर्ज होता है जो आप करते हैं। क्या सच है, क्या गलत है यह लोग तय करेंगे। पीएम मोदी के जेल भेजने की मंशा नहीं जानता, लेकिन उन्हें धन्यवाद। इससे मुझे एहसास हुआ कि मैं 30 साल से जो कर रहा था, वह सही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments