03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur Women बेटी की पुकार अनसुनी पड़ी भारी- महिला हेल्प डेस्क की दो पुलिसकर्मी निलंबित !

नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भवती होने के आरोप वाले मामले में कार्रवाई न होने पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Women रुद्रपुर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की लापरवाही पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के गंभीर आरोपों वाले मामले में कार्रवाई न करने पर महिला हेल्प डेस्क की दो महिला कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामले में ऊधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि महिला अपराधों में किसी भी स्तर की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पीड़िता की मां ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी कि उसकी नाबालिग बेटी को 17 अप्रैल 2026 को आरोपी यश प्रताप सिंह बहला-फुसलाकर रुद्रपुर से ले गया। आरोप है कि दुष्कर्म के कारण लड़की गर्भवती हो गई। महिला ने बताया कि उसने कोतवाली रुद्रपुर, पंतनगर और महिला हेल्प डेस्क में कई बार शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क रुद्रपुर में तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। वहीं पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है। उन्हें 7 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने दो टूक कहा कि महिला अपराधों में “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। हर पीड़िता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा संवेदनहीनता या लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img