03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को रौंदा, मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भूरारानी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

  • सिडकुल की फैक्ट्री में वाहन चालक था मृतक

पुलिस के मुताबिक, वार्ड नंबर 14 सुभाष काॅलोनी और हाल शारदा काॅलोनी निवासी 35 वर्षीय जगमोहन सिंह पुत्र सुखराज सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में वाहन चालक था। शुक्रवार रात वह बाइक से शारदा काॅलोनी से भूरारानी की ओर जा रहा था। इसी बीच सिटी वन गेट नंबर एक के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

  • हादसे के बाद पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

हादसा को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआइ महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • अस्पताल पहुंचे स्वजन, मचा कोहराम

बेटे की मौत का पता चलते ही जगमोहन सिंह के स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देखकर कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने घर वालों से जानकारी लेकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • पुलिस लगा रही वाहन का पता

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज मिलने पर वाहन नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचा जाएगा।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img