रुद्रपुर : अशोक लीलैंड कंपनी से हजारों रुपए के पार्ट्स चोरी, एफआइआर दर्ज

एफएनएन, रुद्रपुर : अशोक लीलैंड कंपनी से हजारों रुपये के पार्ट्स चोरी होने की घटना सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पुलिस के मुताबिक ग्राम गुसांईपुर आनंदपुर मुखानी हल्द्वानी निवासी प्रवीण सिंह रौतेला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ओरियन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में सुपर वाइजर पद पर अशोका लिलैंड कंपनी पंतनगर में नियुक्त है। 13 दिसंबर को अशोक लीलैंड कंपनी के शाप नंबर आठ के इंजन एसेंबली से 18 फ्यूल इजेक्टर, 12 इजीआर बाल और 14 सैंसर चोरी हो गए थे।
सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिगध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया जाएगा।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img