Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधरुद्रपुर में मेडिकल कैंप में मरीजों की मुफ्त जांच, परामर्श भी दिया

रुद्रपुर में मेडिकल कैंप में मरीजों की मुफ्त जांच, परामर्श भी दिया

एफएनएन, रुद्रपुरः  नेशनल इंट्रिगेटेड एसोसिएशन रुद्रपुर शाखा की ओर से शुक्रवार को गुरुद्वारा गोल मार्केट में फ्री मेडिकल टेस्ट कैंप लगाया गया। डॉ. बलबीर सिंह धंजू की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में मरीजों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई और उचित परामर्श भी दिया। शुगर की जांच भी मुफ्त की गई।

शुगर टेस्ट भी मुफ्त कराया गया

मेडिकल कैंप केंद्र सरकार द्वारा आयुर्वेद में शल्य चिकित्सा को बढ़ावा देने और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को ऐलोपैथी चिकित्सा का अधिकार देने की खुशी में आयोजित किया गया था। इस कैंप में डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. चरन दास ठुकराल, डॉ राज कुमार चड्ढा , डॉ. सतीश छाबड़ा, डॉ. सतीश वर्मा एवं कई अन्य चिकित्सकों ने भी योगदान दिया। कैंप के संयोजक डॉ. पीके शर्मा रहे।

मोदी सरकार के फैसले से गरीबों को मिलेगी सस्ती चिकित्सा

डॉ. बलबीर सिंह धंजू ने कैंप का शुभारंभ करते हुए कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी और एलोपैथिक इलाज का भी अधिकार देने के मोदी  सरकार के फैसले से देश के करोड़ों गरीब परिवारों को सस्ती और उच्च कोटि की मेडिकल सेवाएं प्राप्त होंगी। अब मरीजों को बड़े-बड़े अस्पतालों में जीवन की कमाई लुटाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments