Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में महिला से दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत दो नपे

रुद्रपुर में महिला से दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत दो नपे

एफएनएन, रुद्रपुर : आदर्श कॉलोनी में एक महिला से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता समेत 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला वार्ड 17 आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसके पति विदेश में नौकरी करते हैं जबकि वह बेटे के साथ रहती है। भूरारानी के रहने वाले कुलबीर सिंह और रजपुरा नंबर 1, गदरपुर के रहने वाले भाजपा से बीडीसी सदस्य दलबीर सिंह का उनके घर आना जाना था। जनवरी 2000 19 में उक्त लोगों ने जूस में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वह समय-समय पर महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगे। इन लोगों ने महिला के बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी। गत 6 अप्रैल को उक्त लोग महिला के घर में घुसने लगे। उसने विरोध किया तो पुनः उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसके पति की शह पर यह सब किया जा रहा है। उसने मुकदमा दर्ज कराकर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments