03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: होली मनाने ट्रांजिट कैंप गए ड्राईवर की मौत, परिवार के साथ आया था ससुराल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: दोस्तों के साथ रम्पुरा स्थित ससुराल से ट्रांजिट कैंप में होली खेलने गए बरेली निवासी वाहन चालक की मौत हो गई। इससे मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की संभावना है।

उत्तर प्रदेश बरेली के दुर्गा विहार निवासी 36 वर्षीय हरीश पाल पुत्र लक्ष्मी नारायण वाहन चालक है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रम्पुरा स्थित ससुराल आया हुआ था। बुधवार सुबह वह दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए ट्रांजिट कैंप शिवनगर गया। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। उसके सिने में दर्द की शिकायत होने पर साथी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। अस्पताल पहुंचे मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की संभावना है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img