03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Roorkee में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक गंभीर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुड़की : Roorkee हरिद्वार जिले के रुड़की में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, आई-10 कार बीएसएम कॉलेज की ओर से मालवीय चौक की तरफ तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बीएसएम लॉ कॉलेज के पास एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका और तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए शेखपुरी की ओर मुड़ रही एक अन्य गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मालवीय चौक के पास कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। कार में एक युवती के मौजूद होने की भी बात सामने आई है।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम सोरन थापा बताया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img