03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश : चीला वाहन हादसे में मरने वालों की संख्या हुई पांच, लापता महिला अधिकारी का शव हुआ बरामद

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश :  राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता वन्य जीव प्रतिपालक का शव चीला नहर से बरामद हो गया है। हादसे की बाद से ही गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

सोमवार को चीला बैराज मार्ग पर चीला जल विद्युत गृह के समीप राजाजी टाइगर रिजर्व का इंटरसेप्टर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चीला की रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल तथा उप रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
लापता थी महिला अधिकारी

इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए थे, जबकि राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी इस हादसे में चीला शक्ति नहर में गिर गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। उनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से तलाश में जुड़े हुए थे।

जलाशय के जाल में फंसा मिला शव

गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे एसडीआरएफ के गोताखोरों को वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी का शव चीला जल विद्युत गृह के जलाशय के जाल में फंसा हुआ मिला। शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा जा रहा है।

टायर फट जाने से हुआ था हादसा

चीला पावर हाउस से करीब 100 मीटर आगे ऋषिकेश की ओर अचानक वाहन का पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद चीला शक्ति नहर के पैराफीट से जा टकराया था। इस दुर्घटना में चीला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिकारी (डिप्टी रेंजर) प्रमोद ध्यानी, चालक सैफ अली खान तथा अक्षा ग्रुप दिल्ली के कर्मचारी कुलराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच घायलों को एम्स की ट्रामा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: धामी सरकार जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही, आखिरी पड़ाव पर है

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img