03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी सरकार जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही, आखिरी पड़ाव पर है ड्राफ्ट

एफएनएन, रुद्रपुर :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तराई में नारी शक्ति का वंदन किया। रोड शो के माध्यम से हजारों महिलाओं पर फूल बरसाकर आधी आबादी की साधना की और स्पष्ट किया कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ी बात कह दी।

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार भी दे रही हैं। मातृशक्ति ने ही उत्तराखंड निर्माण से लेकर राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की है और अब पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव भी मनाएंगी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सीएम बोले सरकार जल्द ड्राफ्ट मिलते ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है। सीएम धामी ने गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव में कहा कि तराई मिनी इंडिया है, यहां सभी समाज व धर्मों के लेाग रहते हैं।

नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मातृशक्ति की भारी बड़ी से गदगद सीएम ने कहा कि शीतलहर में भी उनका उत्साह देखते ही बनता है। नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार नारी शक्ति वंदन महोत्सव का आयोजन कर रही है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार व रोजगार के लिहाज से आत्मनिर्भर बन सकें। पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन, बुनाई, ऐपण, गृह उद्यम से लेकर मिट्टी के बर्तन बनाने का काम भी समूह से जुड़ कर महिलाएं काम कर रही हैं।

नारी के सहयोग के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं

इस मौके के सीएम धामी ने कहा कि नारी शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं हो सकता। पीएम मोदी ने महिलाओं के उत्थान व सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने का काम भी किया है। हमारे प्रदेश के महिला समूह भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से अच्छा काम कर रहे हैं। पीएम नारी वंदन शक्ति विधेयक लाए और उत्तराखंड में 30 प्रतिशत आरक्षण पहले ही महिलाओं को दिया जा रहा है।

Hot this week

CM Dhami की 4 घंटे की मैराथन बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश; टूटी सड़कें और कुंभ 2027 पर फोकस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img