Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडऋषिकेश-चंबा रोड पर ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, हेल्पर की मौत

ऋषिकेश-चंबा रोड पर ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, हेल्पर की मौत

  • ऋषिकेश का है मृत हेल्पर, पुलिस ने ट्रक तले दबे शव को बामुश्किल निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया 

एफएनएन, ऋषिकेशः बुधवार सुबह ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गया। हादसे में हेल्पर की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई है। चालक सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक यूके 14 सीए 8899 घनसाली से ऋषिकेश जा रहा था। बुधवार सुबह औणी बैंड, नरेंद्रनगर के पास अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।
थाना मुनि की रेती पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी से ट्रक तले दबी हेल्पर की लाश को बामुश्किल बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  चालक की पहचान कमल पुत्र डाल चंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिजनौर और हेल्पर की पहचान दीपक पुत्र साधु, उम्र 25 वर्ष, निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments