03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम दौरे पर नेता की पिटाई से बिफरे कांग्रेसी

Spread the love
  • एसएसपी को ज्ञापन देकर जताई सख्त नाराजगी
  • लाठीचार्ज के आरोपी दारोगा को दंडित कराने पर जोर

एफएनएन, रुद्रपुरः शहर में मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें काले गुब्बारे उड़ाकर लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मेयर प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदलाल को पुलिस द्वारा लाठियों से पीटकर उनका हाथ तोड़ दिए जाने से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर सप्ताह भर के भीतर जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित करने की पुरजोर मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल, संजय जुनेजा, राजेश चौधरी, सौरभ पिलाना, मोनू निषाद, हरविंदर सिंह, सुशील गाबा, दिलीप अधिकारी, विजय यादव, रामकृष्ण कनौजिया, अर्जुन विश्वास, नंद किशोर, श्याम कोली, राजू कोली आदि ने ज्ञापन में एसएसपी को बताया है कि बीते दिनों कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के आगमन पर धान खरीद और दीगर तमाम ज्वलंत  जनसमस्याओं का प्रभावी निराकरण न होने पर विरोध स्वरूप प्रदर्शन करते हुए शहर के मेन चौराहे पर काले गुब्बारे उड़ाए थे।

ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का सबको अधिकार है। इसे कोई कैसे छीन सकता है? बावजूद इसके मुख्यमंत्री के इशारे पर एक दरोगा और कुछ सिपाहियों ने काले गुब्बारे उड़ा रहे कांग्रेस नेता नंदलाल को घेरकर लाठियों से खूब पीटा। पिटाई से उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। कांग्रेसियों ने पुलिसिया बर्बर कृत्य की निंदा करते हुए मामले की सप्ताह भर में निष्पक्ष जांच कराकर दोषी दरोगा और अन्य सभी पुलिस कर्मियों को दंडित कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे दी गई है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img