03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे रिटायर्ड दरोगा व पत्नी की दम घुटने से मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी में कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सो रहे रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कमरा पूरी तरह से बंद होने के कारण अंगीठी जलने से कमरे के अंदर आक्सीजन खत्म हो गई थी। नींद में होने के कारण उन्हें इसका अहसास नहीं हो सका।

वार्ड नम्बर 35 नियर हरदा चौराहा दमुवाढूंगा निवासी 62 वर्षीय किशन राम चन्याल उधम सिंह नगर में दरोगा के पद पर तैनात थे। डेढ़ साल पहले ही उन्होंने बीआरएस लिया था। स्वजनों के अनुसार रविवार देर शाम खाना खाने के बाद किशन व उनकी पत्नी रेवती (60) कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे में दरवाजे खिड़की बंद कर उन्होंने अंगीठी जलाई और सो गए।

दरवाजे खिड़की बंद होने से कमरे के अंदर अंगीठी का धुआं भर गया जिससे दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार सुबह जब बड़ी बहू गुंजन कमरे में गई तो देखा था सास- ससुर अचेत पड़े थे। स्वजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का बड़ा बेटा सूर्यप्रकाश व्यवसाय करता है। जबकि छोटा बेटा पवन गंगोलीहाट में पटवारी है। दो मौतों से स्वजनों में कोहराम मचा है। वहीं कालोनी में मातम पसरा है।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img