03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठओं का सम्मान करना पार्टी की नीतियों मे शामिल : भट्ट

एफएनएन, किच्छा :  भाजपा प्रदेश में जिस कद पर पहुंची है उस कद पर पहुंचाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बड़ा योगदान दिया है उक्त वक्तव्य सांसद अजय भट्ट ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री सरस्वती देवी के आवास पहुंचने पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहे। कार्यक्रम के क्रम में वह भाजपा नेत्री सरस्वती देवी, लता सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश पंत, समाजसेवी जेपी अग्रवाल, पूर्व ग्राम प्रधान शीशपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इसके उपरांत श्री भट्ट पंत कॉलोनी निवासी स्वर्गीय श्री पंत की आवास पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों के समक्ष शोक संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सांसद भट्ट से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौप व्यापारी दिनेश की पत्नी रेखा के इलाज हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आर्थिक मदद दिलाए जाने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, मूलचंद राठौर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक राय व लवी सहगल सभासद शोभित शर्मा, अभिषेक सक्सेना थे।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img