Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभीमताल डैम की मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू, दिल्ली से दरारों...

भीमताल डैम की मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू, दिल्ली से दरारों के अध्ययन को पहुंची टीम

एफएनएन, भीमतालवर्षों से खस्ताहाल भीमताल डैम की मरम्मत का काम अब जल्द शुरू होगा। शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची जिओ टेक्निकल विशेषज्ञों की टीम ने डैम की दरारें और रिसाव वाली जगहों को जानने के लिए ड्रिलिंग शुरू कर दी। इसके बाद सेंसर फिट किया जाएगा, जिससे विज्ञानी आसानी से डैम पर नजर रख सकेंगे।

करीब 142 वर्ष पुराना भीमताल डैम अपनी उम्र पूर्ण कर चुका है। इसमें जगह-जगह दरारें पड़ गईं हैं। पानी भी रिस रहा है। जगह-जगह आई इन दरारों की वजह से डैम के अस्तित्व को खतरा होने के साथ ही डैम के नीचे की ओर रहने वाले पर्यावरण मित्रों के मकानों पर भी संकट गहराने लगा है।

दरारों को घातक बताते हुए मरम्मत की बात

पूर्व में विज्ञानियों की टीम ने डैम का निरीक्षण कर दरारों को घातक बताते हुए जल्द मरम्मत की बात कही थी। ऐसे में जुलाई महीने में मशीनें भी भीमताल लाई गईं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक कंपनी से डैम के व्यापक अध्ययन के लिए अनुबंध हुआ है। टीम ने डैम का पोस्ट मानसून निरीक्षण किया गया। दरारों की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी।

यह भी पढ़ें – रुड़की : कार सवार बदमाशों ने उखाड़ा एटीएम, उड़ाई लाखों की नकदी, सीसीटीवी के जरिए की जा रही चोरों की तलाश

शुक्रवार को दरारों का अध्ययन करने के लिए भू तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार सिंह और सहायक योगेश कुमार टीम के साथ भीमताल पहुंचे और डैम में ड्रिलिंग का काम शुरू कराया।

डॉ. विनोद ने बताया कि कई जगह से पानी का रिसाव हो रहा है। दरारों और डैम के अध्ययन में तीन दिन लगेंगे। पानी के रिसाव का पता चलने के बाद शीघ्र ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments