03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आप नेता संजय सिंह को राहत, कोर्ट ने राज्यसभा जाने का दिया एक और मौका

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को दूसरी बार राहत देते हुए पुलिस हिरासत में राज्यसभा में शपथ ग्रहण करने की अनुमति प्रदान की है। अदालत ने 8 या 9 फरवरी को उन्हें शपथ ग्रहण करने के लिए जाने की अनुमति प्रदान की है। वहीं आप के नेता व दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी के नेता संजय सिंह को सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति देने से इंकार करने पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर संविधान के प्रावधानों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अनुच्छेद 99 कहता है कि प्रत्येक सदस्य शपथ लेगा। राज्यसभा के सभापति की ओर से विशेषाधिकार का उठाया गया मामला उनकी सदस्यता से संबंधित था, जो कि पहले ही समाप्त हो चुका है। राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को संजय सिंह को हिरासत में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति दी थी। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने न्यायिक हिरासत में शपथ लेने की अनुमति देने के संजय सिंह के अनुरोध को स्वीकार किया था।

उनको पहले अपना चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने और रिटर्निंग ऑफिसर से अपना सदस्यता प्रमाण पत्र लेने की अनुमति दी गई थी। उन्हें चार अक्तूबर को तथाकथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img