03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रिश्ते तार-तार : चचेरे भाई ने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी में से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां चचेरे भाई ने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला ने सरकार से अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।

दरअसल, टिहरी के चंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में अंजना नामक महिला अपने पति की मौत के बाद अपनी 5 बेटियों के साथ रहती है। इसमें महिला अकेली घर चलाने के लिए किसी अस्पताल में काम करती है। इसी बीच बीती 10 सितंबर को जब वह घर पर नहीं थी तभी पड़ोस में रहने वाले उसके जेठ के बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया। इसी के साथ लड़की को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं जब महिला काम से घर लौटी तो अपनी गुमसुम बैठी बेटी का हाल जाना। इस दौरान नाबालिग ने आपबीती अपनी मां को सुनाई तो उसके होश उड़ गए।

जिस के बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें पीड़िता की मां का कहना है कि उसका जेठ जमीनी विवाद को लेकर कई वर्षों से उसे परेशान कर रहा है और अब उसके बेटे ने इस तरह की घटना की। इसके चलते पीड़िता की मां ने सरकार से अपने और अपनी बेटियों की सुरक्षा की मांग की है।

वहीं इस मामले में एसएसपी आयुष अग्रवाल का कहना है कि एक महिला द्वारा उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है। इस के अतिरिक्त संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं ।

यह भी पढ़ें- Marriage Site पर Chatting, परिवार से मिलवाने के बहाने Vizag बुलवाकर  यौन शोषण, शादी से मुकरा, एफआईआर

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img