03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सहारनपुर जेल में बंद रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सहारनपुर जेल में बंद देहरादून में हुए रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की गुरुवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मौत को सामान्य बताया है। सुबह केपी की तबीयत बिगड़ने पर पहले उसे जेल के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से उसे एसबीडी जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

बता दें कि पिछले दिनों पुलिस केपी सिंह को बी वारंट पर देहरादून लेकर आई थी। इसके बाद उसे वापस सहारनपुर जेल भेज दिया गया था। केपी सिंह कई बड़ी जमीनों के फर्जीवाड़े में शामिल रहा है। उसका गठजोड़ फर्जीवाड़े में शामिल देहरादून के वकील कमल वीरमानी से था।

  • रहस्यमयी मौत से खड़े हुए कई सवाल
केपी सिंह की इस तरह अचानक हुई रहस्यमयी मौत से कई सवाल खड़े हुए हैं। इससे पहले इस मामले से जुड़े तीन लोगों की मौत पर पुलिस पहले ही संदेह जता चुकी है। इससे पहले तीन बाइंडर की बीते चार सालों में मौत हुई है। दो की शराब पीने और एक का एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस ने जब इन मौतों का कारण जानने को जांच की तो पता चला कि तीनों में से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। अब केपी सिंह की जेल में मौत सामान्य बताई जा रही है। यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है इसके सवाल पुलिस को ढूंढना चुनौती से कम नहीं है।

 

  • अब तक हो चुकी 17 लोगों की गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमे से केपी सिंह भी एक था। पिछले दिनों जब केपी सिंह की देहरादून पुलिस ने तलाश शुरू की थी तो वह नाटकीय ढंग से पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। केपी के खिलाफ सहारनपुर में भी मुकदमा दर्ज था। जबकि वह देहरादून के दो मुकदमों में नामजद था।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img