03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जल्द होगी सहायक कृषि अधिकारियों की भर्ती, परीक्षा की तारीख का हुआ एलान, अब युवाओं के पास एक सुनहरा मौका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड में अब सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब कृषि विभाग में अधिकारियों की पूर्ति के लिए जल्द ही परीक्षा होने वाली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों के लिए 26 नवंबर 2023 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। पात्र अभ्यर्थी पांच अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने शुक्रवार को रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी है। कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के 34 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर कृषि निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रारूप आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in में भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परीक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी भी दी जाएगी।

1402 पदों के लिए नवंबर में शुरू होगी भर्ती

परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह सितंबर को 14 विभागों में समूह ग के रिक्त 1402 पदों के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया था। नवंबर से भर्ती परीक्षा प्रारंभ होगी। आयोग ने समूह ग के रिक्त 1402 पदों में गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में सहायक अध्यापक (एलटी) के 657 पदों को भी शामिल किया हैं।

इन पदों के लिए होगी परीक्षा

इसके अलावा कार्यालय सहायक-तृतीय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, फोरमैन परिसंपत्ति, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुंशी, रीडर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के खाली पदों के लिए भी यह भर्ती परीक्षा हो रही है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि पूर्व में घोषित परीक्षा कैलेंडर यथावत रहेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img