Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, कई वाहनों...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, कई वाहनों के बहने की खबर

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी के ऊपर बना पुल टूट गया। उस वक्त पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे। वाहनों के बहने की जानकारी सामने आई है। पुल का जो हिस्सा टूटा है, वहां कुछ वाहन फंस गए हैं और कुछ पलट गए हैं। वहीं, पुल के टूटने से दून का ऋषिकेश से संपर्क कट गया है। वहीं, अब अगर किसी को ऋषिकेश से देहरादून आना है तो उन्हें नेपाली फार्म होते हुए आना होगा।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि नदी में बीते रोज से ही भारी मात्रा में पानी आ रहा था। पुल के दोनों किनारों पर पानी टक्कर मार रहा था। पेट्रोल पंप की दिशा में भू कटाव भी हुआ है। नदी के तेज प्रवाह के कारण पुल के मध्य में स्थित पुस्ते छतिग्रस्त हो गए। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

पुल के बीच में फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश हो रही है। इस पुल के टूट जाने से गढ़वाल मंडल का राजधानी और एयरपोर्ट से सड़क संपर्क टूट गया है। देहरादून जाने वाले जो भी वाहन ने वह अब नेपाली फार्म बाया भानिया वाला होकर भेजे जा रहे हैं।

ऐसे हो रही आवाजाही

ऋषिकेश से देहरादून डोईवाला रानीपोखरी आदि क्षेत्रों में आने वाले ट्रैफिक को ऋषिकेश नटराज से नेपाली फार्म को होकर देहरादून भेजा जा रहा है, जबकि देहरादून से रानीपोखरी ऋषिकेश को जाने वाला ट्रैफिक भानियावाला हरिद्वार बाईपास नेपाली फार्म से होकर ऋषिकेश भेजा जा रहा है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पुल के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया है‌‌। उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि थानों भोगपुर मार्ग पर भी पानी के बहाव को देखते हुए ट्रैफिक रोका गया है।

सहस्रधारा में सड़क का एक हिस्सा बहा

देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश के कारण सहस्रधारा में नदी उफान पर आ गई, जिसके चलते भू-कटाव के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया। खैरी मान सिंह में बारिश से सड़क और पुस्ते को काफी नुकसान पहुंचा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments