Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरामपुर: उपचार के दौरान 8 वर्षीय बालिका की मौत परिजनों ने किया...

रामपुर: उपचार के दौरान 8 वर्षीय बालिका की मौत परिजनों ने किया जिला अस्पताल में हंगामा

एफएनएन, रामपुर: जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगाामा किया। सूचना के बाद पुलिस आ गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया।

सैदनगर चौकी के गांव बहादपुर निवासी जसंवत सिंह की बेटी हिमांशी की मंगलवार को अचानक तबियत खराब हो गई थी। परिजन उसको जिला अस्पताल ले गए थे। जहां उसको भर्ती कराया था। देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

ये भी पढ़े- कानपुर: कार सवार युवक जनरेटर का दरवाजा खोल उसमें रखी बैटरी लेकर फरार

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments