03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Ramnagar में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर, 82 परिवारों के मकान ध्वस्त

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत करीब 80 से 82 परिवारों के कच्चे और पक्के मकानों को हटाया जा रहा है। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ फायर टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हैं।

फेज-2 के तहत शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

प्रशासन की यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण यानी फेज-2 के तहत की जा रही है। अभियान शुरू होने से पहले ही शुक्रवार देर रात कई परिवारों ने अपने मकानों को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया था। इस दौरान कुछ लोग अपने घरों से ईंटें, दरवाजे और अन्य जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।

फेज-1 में हटाए गए थे 51 परिवार

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2025 में इसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के फेज-1 के तहत करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। वहीं, फेज-2 में 90 से अधिक परिवारों के अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गई थी। हालांकि, इनमें से करीब 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसके चलते फिलहाल इन परिवारों को कार्रवाई से अलग रखा गया है। शेष करीब 80 से 82 परिवारों के मकानों पर प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

आशियाने उजड़ने से परेशान दिखे प्रभावित परिवार

कार्रवाई से पहले ही प्रभावित परिवारों में डर और मायूसी का माहौल देखने को मिला। देर शाम से ही कई महिलाएं और पुरुष अपने आशियाने उजड़ने की आशंका में रोते-बिलखते नजर आए। प्रभावित परिवारों का कहना था कि ठंड के मौसम में वे अपने बच्चों और परिवार के साथ आखिर कहां जाएंगे। मकान टूटने की चिंता के बीच कई परिवार अपना सामान समेटने में जुटे रहे।

चार सुपर जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया क्षेत्र

अतिक्रमण हटाने के अभियान को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली थीं। तराई पश्चिमी वन प्रभाग और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का विस्तृत खाका तैयार किया था। पूरे प्रभावित क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 7 जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसका उद्देश्य अभियान को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img