03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर: ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, सूचना मिलते ही वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

एफएनएन, रामनगर (नैनीताल):  तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज में रेल से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। वन कर्मियों के अनुसार हाथी रात के समय ट्रेन से टकराया था। फिलहाल हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

आमपोखरा रेंज के 64 नंबर गेट के पास रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का बृहस्पतिवार सुबह शव मिला। हाथी का शव मिलने के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मृत नर हाथी की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हाथी के शव पर रेल से टकराने की निशान मिले हैं।

तराई पश्चिमी वन विभाग के एसडीओ प्रदीप धोलाखंडी ने बताया कि बुधवार रात के समय किसी रेल से हाथी टक्करा गया। हाथी पटरी से 50 मीटर की दूरी पर गिरा पड़ा मिला। इस संबंध में रेलवे विभाग से संपर्क किया गया है।

Hot this week

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img