03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तलाकशुदा महिला ने मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया प्रोफाइल, दिल देने के बाद फिर खाया प्यार में ऐसा धोखा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  तलाक शुदा महिला से युवक ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर संपर्क किया और फिर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सात महीने तक कई बार दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक के इस छल का पता चलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक महिला ने मंगलवार को थाने में शिकायत की थी। 27 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। परिजनों के कहने पर उसने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था।

होटल में ले जाकर दुष्कर्म
इस पर उसने तलाक के मुकदमे को प्रगति में होना लिखा था। देहराखास के रहने वाले अमित जुयाल ने महिला से संपर्क किया। जुयाल यहां पर एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

उसने महिला से कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। गत मई में वह उसे घुमाने के लिए शिमला ले गया। यहां भी उसने एक होटल में महिला से दुष्कर्म किया। पिछले दिनों जब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img