03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार जफर इस्लाम का नामांकन पत्र दाखिल

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सैय्यद जफर इस्लाम का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। उम्मीदवार की गैर मौजूदगी में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने निर्वाचन अधिकारी बी बी दुबे के समक्ष दो सेट पेपर दाखिल किये। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख एक सितंबर है और नामांकन पत्रों की जांच दो सितंबर को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख चार सितंबर है और अगर जरूरत पडी तो 11 सितंबर को मतदान होगा। सपा के निष्कासित नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है । राज्य विधानसभा में भाजपा के प्रचंड बहुमत को देखते हुए इस्लाम की जीत तय मानी जा रही है । भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस्लाम अस्वस्थ हैं, इसलिए नामांकन पत्र भरने नहीं आ सके ।

ये नेता रहे मौजूद

नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त वहां पर मंत्री खन्ना के अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य, स्वाति सिंह, रमापति शास्त्री, राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद थे। आपको बता दें कि 26 अगस्त को ही भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की एक सीट के आगामी उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम को उम्मीदवार घोषित किया था।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img