Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयराहुल-प्रियंका पर महामारी एक्ट में मुकदमा, 150 कांग्रेस कार्यकर्ता भी नामजद

राहुल-प्रियंका पर महामारी एक्ट में मुकदमा, 150 कांग्रेस कार्यकर्ता भी नामजद

एफएनएन, नई दिल्ली : महामारी एक्ट के तहत नोएडा पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इकोटेक वन थाने में दर्ज रिपोर्ट में 150 कांग्रेस कार्यकर्ता भी नामजद हैं। 50 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पर धारा 188, 269, 270 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चले कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे, जहां उनका आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया यहां पुलिस से जमकर तनातनी हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments