03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ के डीएम, सीडीओ और एसडीएम सदर कोरोना पाॅजिटिव

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एसडीएम सदर तुषार सैनी और सीडीओ सौरभ गहरवार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। तीनों अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लेक्ट्रेट परिसर को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब कलेक्ट्रेट ऑफिस सोमवार को खुलेगा। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अगर किसी को जरूरी काम है तो वह कैंप ऑफिस जाए। तीन बड़े अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 50 हजार से अधिक

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी तो आई है, लेकिन मौत के मामले अभी नहीं रुक रहे। गुरुवार को राज्य भर से 365 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। आज 14 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में मौत का आंकड़ा 625 पहुंच गया है जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या उन 50248 पहुंच गई है। इसके साथ ही 39836 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि अभी 8544 लोग अपना उपचार करा रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि रिकवरी रेट बढ़ कर 80 फ़ीसदी से अधिक हो गया है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img