03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद में राहुल-प्रियंका ने लोगों से की मुलाकात, यात्रा की जोरदार शुरुआत

एफएनएन, मुरादाबाद : मुरादाबाद से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज हो गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कुछ देर बाद दोनों नेता लोगों से संवाद करेंगे। वह चुनाव की तैयारी के साथ किसान आंदोलन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को घेरने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसमें भाग लेने के लिए नई दिल्ली से सुबह रवाना हुए। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा मुरादाबाद से शुरू हुई।

इसके बाद अमरोहा और संभल पहुंचेंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी मुख्य रूप से भाग लेंगी। यह यात्रा का 42 वां दिन होगा। 25 तारीख को यात्रा संभल से शुरू होकर आगरा पहुंचेगी। इसमें अखिलेश यादव शामिल होंगे।

26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा बंद रहेगी। लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर जयराम रमेश ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि (यूपी में) गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस भी गठबंधन को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द करेंगी।

दो साल बाद ससुराल में आएंगीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी करीब दो साल बाद अपनी ससुराल मुरादाबाद पहुंचेंगीं। इससे पहले उन्होंने 10 फरवरी 2022 को मुरादाबाद में विधान सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया था। रोड शो शहर के ईदगाह चौराहे से लेकर बारादरी चौराहे तक किया गया था। इससे पहले प्रियंका गांधी दो दिसंबर 2021 को मुरादाबाद आई थीं। तब उन्होंने बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे जनसभा को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी की शादी 1997 में मुरादाबाद निवासी राबर्ट वाड्रा से शादी हुई थी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे यात्रा मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें तीन एएसपी, आठ सीओ और 12 एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई है। थानों की फोर्स के साथ ही चार सौ पुलिसकर्मी और पीएसी जवानों की दो कंपनी लगाई गई हैं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। जामा मस्जिद चौराहे से संभल चौराहा डबल फाटक तक ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

 

सुरक्षा में लगेंगे छह सरकारी वाहन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा शासन से प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में छह सरकारी वाहन लगेंगे। राहुल गांधी के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के साथ पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी छह वाहनों के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम ने न्याय यात्रा की सुरक्षा के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अलावा न्याय यात्रा के आसपास मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

जगह-जगह लगाए गए पोस्टर व बैनर

जामा मस्जिद से लेकर कोहिनूर तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने रोड के किनारे बडे बड़े बैनर लगाए हैं। इसमें अधिकतर बैनर हाजी रिजवान कुरैशी के हैं। पूरा मार्ग पोस्टरों से कांग्रेसमय हो गया है।

सुरक्षा अधिकारी कैंप कर रहे

रामपुर दोराहा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में राहुल गांंधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान कैंप कर रहे हैं। यहां किसी को अंदर घुसने की इजाजत नहीं है। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के आने के बाद वाहनों से सुरक्षा के जवान कवर कर चलेंगे।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img