03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल गांधी ने राफेल को लेकर फिर साधा केंद्र सरकार पर निशाना

एफएनएन, नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा कि राफेल के लिए भारत के खजाने से पैसा चुराया गया। सरकार ने 23 सितंबर, 2016 को फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन के साथ 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। राहुल ने सरकार के राफेल से जुड़ी सूचना कैग को नहीं देने संबंधी एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए कहा कि सरकार राफेल घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है और तथ्य छिपा रही है। बता दें कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में, राफेल सौदे में रिश्वत के आरोप लगाये थे और इसे चुनावी मुद्दा बनाया था।

rahul4

छवि सुधारने में सरकारी पैसे का उपयोग

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति एवं बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि छवि सुधारने में सरकारी पैसे का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘आर्थिक गिरावट, बेरोजगारी, चीनी आक्रमकता है। सरकार करदाताओं का पैसा छवि सुधारने पर लगा रही है।’’ उधर, कांग्रेस ने यह भी कहा कि सरकार को अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार और रोजगार सृजन के लिए अपनी योजना के बारे में देश को बताना चाहिए।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img