03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही नीरगढ़ वाटरफॉल योजना पर उठे सवाल, सुबोध उनियाल ने बिठाई जांच

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में विवादों का काला साया वन महकमे से दूर नहीं हो पा रहा है. ताजा मामला वन मंत्री सुबोध उनियाल की विधानसभा सीट से आया है. यहां एक योजना में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं. हैरानी की बात यह है कि योजना में अनियमितता की सीधी शिकायत मंत्री सुबोध उनियाल को दी गयी. जिस पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने CF गढ़वाल (Conservator of Forests) को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं.

नरेंद्रनगर वन प्रभाग में नीरगढ़ वाटरफॉल योजना अनियमितता की भेंट चढ़ती नज़र आ रही है. खास बात यह है कि योजना को लेकर विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल से सीधी शिकायत की गई है. इस पर वन मंत्री ने गहरी नाराजगी जताते हुए फौरन जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल यह पूरा मामला वन मंत्री सुबोध उनियाल के विधानसभा क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ है. अपनी ही विधानसभा सीट में योजना को लेकर गड़बड़ी की शिकायत पर वन मंत्री सुबोध उनियाल सख्त नजर आए. उन्होंने फौरन प्रकरण में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए. मामले की जांच कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट गढ़वाल आकाश वर्मा को सौंपी गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नीरगढ़ वाटरफॉल योजना के निर्माण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. बताया गया है कि वनों की सुरक्षा और प्रबंधन योजना के अंतर्गत पिछले साल राज्य वित्त सेक्टर के जरिए नरेंद्र नगर वन प्रभाग में वाटरफॉल के निर्माण का काम करवाया गया. इसके लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि भी स्वीकृत कर ली गई. आरोप है कि योजना के तहत न केवल अपूर्ण कार्य हुआ, बल्कि गुणवत्ता से भी खिलवाड़ किया गया. शिकायत के ऐसे ही कुछ बिंदुओं के प्रकाश में आने के बाद सुबोध उनियाल ने इन्हें गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए. आरोप यह भी है कि काम पूरा न होने के बावजूद कार्यदाई संस्था को अग्रिम भुगतान भी कर दिया गया.

नीरगढ़ वाटरफॉल के निर्माण में गंभीर शिकायतें मिलने के बाद तत्काल इस पर एक्शन लेते हुए वन मंत्री ने जांच अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए. इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि संबंधित जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि प्रकरण में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

ये भी पढ़ें:- फूड पार्क कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडों से किया था वार

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img