Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रप्रयाग पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

रुद्रप्रयाग पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

 

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं। धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है। वहीं इस दौरान सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आपदा प्रभावित लोगों से भी भेंट की। इसके साथ धामी आपदा से प्रभावित सोनप्रयाग क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने जा रहे है।

जानकारी के अनुसार,  पुष्कर सिंह धामी  रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानीय संगठन/एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, भराड़ीसैंण गैरसैंण में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक विधानसभा सत्र का आगाज होगा। इस तीन दिवस विधानसभा सत्र में विपक्ष अपने सवालों के द्वारा सरकार का घेराव करेगी। इसके साथ सत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था, आपदा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भू-कानून जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष पर सवाल उठाए जा सकते है।

वहीं धामी सरकार भी जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि सीएम विधानसभा सत्र के एक दिन पूर्व करीब शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास भराड़ीसैंण गैरसैंण, चमोली में पहुंचेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments