Friday, August 8, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपुण्यतिथि पर राजीव गांधी को नमन, महानगर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में...

पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को नमन, महानगर कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए 

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजीव इंदिरा नगर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत कर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को मास्क व सेनीटाइजर वितरित किए गए।

इस मौके पर तनेजा ने कहा कि कंप्यूटर युग में क्रांति लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत किया और राष्ट्र के विकास में मैं पूर्ण योगदान दिया। स्व गांधी जी ने 18 साल के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया जिससे देश में युवाओं की भागीदारी मजबूत हो सके। तनेजा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे सप्ताह स्व गांधी जी के बलिदान दिवस पर सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर युग की शुरुआत की। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, अनिल शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राघव सिंह, सतवीर सिंह , शिवमूरत , राकेश जोशी , ज्ञान प्रकाश दुबे , विश्वामित्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments