Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयपंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, मां ने बेबी बॉय...

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, मां ने बेबी बॉय को दिया जन्म

एफएनएन, मुंबई: पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग दो साल बाद उनके माता-पिता ने रविवार को एक बच्चे का स्वागत किया. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चे की तस्वीर पोस्ट कर पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

आज,17 मार्च को बलकौर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे की पहली झलक साझा की है और कैप्शन में लिखा है, ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से अकाल पुरख ने हमारी झोली में शुभ का छोटा भाई दिया है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

वाहेगुरु की अपार कृपा से परिवार तंदरुस्त है और सभी शुभ-चिंतकों के प्यार के लिए शुक्रगुजार हूं.’ उन्होंने बैकग्राउंड में मूसेवाला की तस्वीर के साथ केक रखा है. बता दें कि मूसेवाला अपने 58 वर्षीय मां चरण कौर और 60 वर्षीय बलकौर सिंह की इकलौती संतान थे.

मूसवाला के माता-पिता ने आईवीएफ तकनीक का विकल्प चुना. इसके लिए वे पिछले साल विदेश भी गए थे. परिवार ने उस समय अनुरोध किया था कि जब तक प्रक्रिया सफल नहीं हो जाती, तब तक यह खबर सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए.

29 मई, 2022 को मनसा जिले के जवाहरके गांव में हमलावरों ने मूसवाला की हत्या कर दी थी. इसी साल उन्होंने मनसा से कांग्रेस के टिकट पर पंजाबी विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन दुर्भाग्य से हार गए.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments