03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

होलाष्टक शुरू, आज से आठ दिन वर्जित रहेंगे शुभ कार्य, इस दिन खेलें होली

Spread the love

एफएनएन, बाजपुर : होलीका पर्व भी शुरू हो गया है। इस वर्ष आज रविवार से 24 मार्च तक होलाष्टक होगा। इस प्रकार 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। ज्योतिष की दृष्टि से इस अवधि में शुभ कार्य (विवाह, नामकरण संस्कार, विद्यारंभ, गृह प्रवेश, नव निर्माण आदि) वर्जित होते हैं।

समस्त शुभ कार्य वर्जित

पं. शिव कुमार शास्त्री ने बताया कि इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। एक कथा के अनुसार सतयुग में हिरण्य कश्यप ने घोर तप कर ब्रह्मा जी से वरदान पा लिया। वरदान के अहंकार में डूबे हिरण्य कश्यप ने देवताओं सहित सबको हरा दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इधर भगवान विष्णु ने अपने भक्त के उद्धार के लिए अपना अंश उसकी पत्नी कयाधू के गर्भ में पहले ही स्थापित कर दिया था, जो प्रह्लाद के रूप में पैदा हुए। प्रह्लाद का विष्णु भक्त होना पिता हिरण्य कश्यप को अच्छा नहीं लगता था। उसे भक्ति से रोकने के लिए फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बंदी बना लिया। जान से मारने के लिए यातनाएं दीं पर प्रह्लाद विष्णु कृपा से हर बार बच गए। इसी प्रकार सात दिन बीत गए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आठवें दिन अपने भाई हिरण्य कश्यप की परेशानी देख उसकी बहन होलिका (जिसे ब्रह्मा जी ने अग्नि से न जलने का वरदान दिया था) प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में प्रवेश कर गई पर हुआ उल्टा। देवकृपा से वह स्वयं अग्नि में जलकर भष्म हो गई और प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ।

नृसिंह भगवान ने हिरण्य कश्यप का वध किया, तभी से भक्ति पर आए इस संकट के कारण इन आठ दिनों को होलाष्टक के रूप में मनाया जाता है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img