03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Public Examination Bill : इन छात्रों पर लागू नहीं होगा 10 साल की जेल वाला कानून, जितेंद्र सिंह ने बताई पूरी बात

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : सरकारी भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इससे जुड़ा विधेयक ‘द पब्लिक एक्जामिनेशंस (प्रिवेंशन आफ अनफेयर मीन्स) बिल, 2024’ लोकसभा में पेश किया। जिसमें प्रावधान है कि यदि कोई परीक्षाओं में गड़बड़ी करता है तो उसे 10 वर्ष की सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा। इस फैसले के बाद कई छात्र नकल को लेकर भी असमंजस में थे, जिसपर मंगलवार को जितेंद्र सिंह ने स्तिथि को साफ करते हुए कहा कि छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रस्तावित कानून के दायरे में नहीं होंगे।

छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं वालों को राहत

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में ‘द पब्लिक एक्जामिनेशंस (प्रिवेंशन आफ अनफेयर मीन्स) बिल 2024 पर चर्चा के दौरान कहा कि छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रस्तावित कानून के दायरे में नहीं होंगे। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमने छात्र या उम्मीदवार को इस कानून के दायरे में नहीं रखा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पेपर लीक से जुड़े होने पर मिलेगी पूरी सजा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी तरह की गडबड़ी में शामिल होने वालों को अब सख्त सजा मिलेगी, जिसमें अधिकतम 10 वर्ष की सजा और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना शामिल है। वहीं, यदि पेपर लीक व नकल सहित परीक्षा से जुड़ी गड़बडि़यों में संस्थान या परीक्षा कराने वाली एजेंसी शामिल पाई जाती है तो उससे उस परीक्षा का पूरा खर्च वसूला जाएगा। साथ ही उसकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

पीएचडी में गड़बड़ियों को करीब से देखा

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और उत्तर प्रदेश के बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब वह मानव संसाधन विकास मंत्री थे तो उन्होंने पीएचडी में गड़बड़ियों को करीब से देखा था। लोग अपनी पीएचडी की थीसिस दूसरों से लिखवाते थे, जर्नल खुद उम्मीदवारों द्वारा नहीं लिखे जाते थे। हजारों शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान कागज पर होते थे और हमने ऐसे संस्थानों को बंद करने का काम किया। इस तरह के संस्थान की वजह से पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं।

 

 

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img