03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारी बारिश से टनकपुर-जौलजीबी हाईवे पर मलबा गिरने से बाधित, लोगों की बढ़ी परेशानियां

एफएनएन, चंपावत: कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई मार्गों पर मलबा आने की संभावना बनी हुई है. चंपावत जनपद के निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी हाईवे पर भारी बारिश से पहाड़ी से मलबा गिर गया. हाईवे मलबे से पटने से ठुलीगाड़-चूका के बीच आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है. हाईवे को खोलने का प्रयास जारी है. हाईवे बंद होने के चलते सीमांत क्षेत्र तल्लादेश के साथ ही चूका, खिर‌द्वारी आदि गांवों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है.

हाईवे बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानियां

वहीं एसएसबी की चूका कैंप सहित कई बॉर्डर आउटपोस्ट भी सड़क संपर्क से कट गया है. बताया गया है कि रॉक ब्रेकर (चट्टान को काटने वाली मशीन) को मौके पर भेजा गया है. सड़क के आज दोपहर बाद खुलने की संभावना जताई गई है. वहीं जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश से मैदानी क्षेत्र में किरोड़ा नाला और पूर्णागिरि मार्ग का वाटनागाड़ क्षेत्र भी परेशानी खड़ी कर रहा है. बाटनागाड़ में मलबा और बोल्डर आने से पूणर्णागिरि मार्ग बंद हो गया. इससे श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
किरोड़ा नाला भी बना आफत

सड़क बंद होने के दौरान कई श्रद्धालु पैदल ही ऊंचोलीगोठ पार्किंग से पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए गए. इसी मार्ग पर बाटनागाड़ से पहले बहने वाला किरोड़ा नाला भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है. किरोड़ा नाले के उफान में आने से 2 घंटे तक आवागमन ठप रहा. लोडर मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही हो सकी.

पढ़ें- NTA ने यूजीसी नेट 2024 एग्जाम के लिए नई तारीखों की घोषणा, जानिए पूरी डिटेल

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img