Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री मोदी ने की भगवान राम की पूजा अर्चना, रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी ने की भगवान राम की पूजा अर्चना, रखी आधारशिला

एफएनएन, अयोध्या: आज सनातन धर्म के लोगो के लिए एतिहासिक दिन है। कई वर्षों बाद आज अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने जा रहा है। जिस दिन का इंतजार लोगों को वर्षों से था आज वह पूरा हो रहा है। राम मंदिर के भूमि पूजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, इसके बाद रामलला के दर्शन कर भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मेहमान भूमि पूजन में मौजूद रहे। अयोध्या को आज फिर से सजाया गया है, आज दीपावली जैसा माहौल है और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

Hanumangadhi-PM

देश-विदेश से लाई गई शिलाएं

पूजा करने वाले संत ने बताया कि देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से शिलाएं लाई गई हैं, जिनपर श्रीराम का नाम लिखा है। इसी के साथ ही अब भूमि पूजन का काम शुरू हो गया है। भूमि पूजन की सभी प्रक्रिया करने के बाद प्रधानमंत्री ने शुभ मुहूर्त के वक्त शिला रखी। प्रधानमंत्री ने शिला रखकर वहां भूमि पर प्रणाम किया। पीएम मोदी ने ठीक 12.44.08 बजे शिला रखी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments