03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

परिक्षा पे चरचा 2021: प्रधानमंत्री 7 अप्रैल को छात्रों के साथ करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, पढ़ें पूरी जानकारी

परिक्षा पे चरचा 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल, 2021 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, स्टूडेंट्स व अभिभावकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल मोड में शाम 7 बजे किया जाएगा। इस संबंध में प्रधानमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमारे बहादुर एग्जाम वॉरियर्स, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विभिन्न विषयों पर कई मजेदार सवाल और यादगार चर्चा। 7 अप्रैल को शाम 7 बजे देखिये, परीक्षा पे चर्चा #PPC2021।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ ही, परीक्षा पे चर्चा के संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्वीटर पेज पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा पे चर्चा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 मार्च 2021 तक पूरी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा पे चर्चा 2021 के लिए 12 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिनमें 9 लाख से अधिक छात्र, 2 लाख से अधिक शिक्षक और 1 लाख से अधिक अभिभावकों की संख्या थी। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए, प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का चयन किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेताओं में से स्टूडेंट्स के एक छोटे ग्रुप को सीधे प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने और उनसे प्रश्न पूछने का मौका मिलेगा। वहीं, विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ उनकी ऑटोग्राफ की गई तस्वीर भी दी जाएगी। स्कूल व कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 1.0 का आयोजन पहली बार 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था। वर्ष 2021 में यह कार्यक्रम का चौथा संस्करण है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी, 2021 को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 74वें संस्करण को संबोधित किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवा छात्रों की आगामी वार्षिक परीक्षाओं के संबंध में भी चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि आने वाले कुछ महीने छात्रों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। छात्रों को चिंतित होने की बजाए, एक योद्धा की तरह परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा था कि उन्हें वॉरियर बनना है, वरीयर नहीं।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img