03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांगड़ा के बीएसएफ एएसआई प्रवीण सिंह के साहस के लिए राष्ट्रपति ने तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से किया सम्मानित

एफएनएन, डोईवाला : बीएसएफ के एएसआई प्रवीण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एडवेंचर के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड प्रदान किया गया। जिसमें राष्ट्रपति की ओर से एक प्रतिमा सम्मान पत्र एवं 15 लाख रुपए की धनराशि प्रवीण सिंह को दी गई।

प्रवीण सिंह सीमा सुरक्षा बल बीआईएएटी देहरादून में सहायक उपनिरीक्षक है। उनको यह सम्मान मिलने पर बीएसएफ जवानों ने हर्ष व्यक्त किया है। यहां बता दें कि प्रवीण सिंह दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा सहित 20 से अधिक हिमालय चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पैरा पर्वतारोहियों की मदद भी कर चुके हैं प्रवीण

माउंट भागीरथी 2, बीएसएफ पैरा पर्वतारोहण अभियान के दौरान प्रवीण सिंह ने अपनी रस्सी की मदद से दो पैरा पर्वतारोहियों की सहायता की। इन्होंने सीएपीएफ, एनटीआरओ, एनईपीए और म्यांमार पुलिस आदि के तीन हज़ार से अधिक प्रक्षिक्षणार्थियो को हाई एल्टीट्यूड लैंड एडवेंचर प्रशिक्षण भी दिया है।

केदारनाथ आपदा के दौरान निभाई थी अहम भूमिका

वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान कालीमठ घाटी में बीएसएफ की ओर से राहत एवं पुनर्वास मिशन में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रवीण सिंह को महानिदेशक बीएसएफ की ओर से छह बार प्रशस्ति पत्र भी देकर सम्मानित किया जा चुका है। बीएसएफ के कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने प्रवीण सिंह को मिले पुरस्कार पर हर्ष जताते हुए कहा कि है बीएसएफ के हर जवान के लिए यह गौरवान्वित करने वाला पल है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img