03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आप की तारीफ कर चुके सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान देने की तैयारी, कैप्टन की सलाह दरकिनार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पंजाब कांग्रेस में लगभग डेढ़ माह से चल रही रार पर आज विराम लग सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आलाकमान ने  कैप्टन अमरिंदर सिंह की सलाह दरकिनार कर नवजोत सिंह सिद्धू के सिर प्रदेश पार्टी प्रधान का ताज सजाने की तैयारी कर ली है। हालांकि सीएम पद के दावेदार कैप्टन ही होंगे। मंगलवार को सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की खूब तारीफ की थी। इसके बाद देर शाम पंजाब सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस सबके कांग्रेस के महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि कहा कि अगले 3-4 दिनों में पंजाब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ सकती है।

प्रियंका ने यूपी की बैठक रद्द की

गांधी के आवास पर हुई बैठक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मुख्य आलोचक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शांति समझौते के प्रयासों की पृष्ठभूमि में हुई। बताया जा रहा है कि सिद्धू को लेकर हुई बैठक को प्रियंका गांधी ने इतनी अहमियत दी कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रद्द कर दी।

सिद्धू के भविष्य को लेकर हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात कांग्रेस में सिद्धू के भविष्य को लेकर की गई है। पार्टी इस बात का आकलन कर रही है कि कांग्रेस में उनका भविष्य कैसा होगा?  हालांकि आज सिद्धू ने अपने एक ट्वीट से आम आदमी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। लिहाजा पार्टी हर तरह से यह आकलन कर रही है कि  पार्टी में रहने या नहीं रहने से कांग्रेस को किस तरह का सियासी नुकसान या फायदा हो सकता है।

किशोर लंबे समय से कर रहे सिद्धू को मनाने की कोशिश 

किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार हैं। वह पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सिंह के साथ शामिल हुए हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। किशोर लंबे समय से दोनों नेताओं में सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Hot this week

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img