Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकार से टकराने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत, पति घायल

कार से टकराने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत, पति घायल

एफएनएन, रामपुर : बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसा बुधवार सुबह 10 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मुहल्ला पीला तालाब निवासी मोईन दवा कंपनी में प्रतिनिधि हैं।

दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

घटना के समय वह पत्नी आशीना के साथ बाइक से मोरी गेट की तरफ जा रहे थे। ला फ़िस्टा मैरिज हाल के सामने कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक से छिटककर नीचे गिर गई। कार का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका गर्भवती थी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस सीसी कैमरों की मदद से कार चालक का पता लगा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments