03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रणब दा पंचतत्व में विलीन, राष्ट्र ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

एफएनएन, नई दिल्ली : सियासत के शिखर पुरूष और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आज लोधी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर बेटे अभिजीत मुखर्जी ने प्रणब दा का अंतिम संस्कार किया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर लाया गया, जहां उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी और परिवार के बाकी सदस्य पीपीई किट पहने हुए नजर आएं।

pranv111

10 अगस्त से अस्पताल में थे भर्ती

प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली के आर्मी अस्प्ताल में ब्रेन सर्जरी कराने के लिए भर्ती हुए थे। उनकी रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आयी थी। हालांकि, डाॅक्टरों ने उकी सफल ब्रेन सर्जरी की थी। इसके बाद से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बीते सोमवार को उनका निधन हो गया था। प्रणब मुखर्जी के निधन पर देश में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img