Thursday, March 26, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडएक दिसंबर को डाक विभाग उत्तराखंड में अपना पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस...

एक दिसंबर को डाक विभाग उत्तराखंड में अपना पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा, जानिये क्या मिलेंगी सुविधाएं

एफएनएन, देहरादून: एक दिसंबर को डाक विभाग उत्तराखंड में अपना पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा है. यह Gen-Z पोस्ट ऑफिस पौड़ी जिले के जीबी पंत पीजी कॉलेज परिसर में खोला जाएगा. इसके साथ ही डाक विभाग पूरे प्रदेश भर में रजिस्ट्रेशन संस्थाओं के पास भी अपने Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलेगा.

आजकल की युवा पीढ़ी पत्राचार से दूर होती जा रही है. युवा डिजिटल माध्यमों से सूचनाओं का आदान प्रदान कर रहे हैं. ऐसे में डाक विभाग ने आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने की कोशिश शुरू की है. Gen-Z पोस्ट ऑफिस इसी कड़ी में उठाया गया कदम है.

इस योजना के तहत डाक विभाग उत्तराखंड में 7 नए Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलने जा रहा है. पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस 1 दिसंबर को जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में खोला जाएगा. दूसरा Gen-Z पोस्ट ऑफिस 15 दिसंबर को हल्द्वानी में खोला जाएगा. Gen-Z पोस्ट ऑफिस की खासियत यह है कि इसे शिक्षण संस्थानों के परिसर में खोला जा रहा है. पोस्ट ऑफिस की ये पहल नई जनरेशन के युवाओं को आकर्षित करने वाली होगी. इसे इस तरीके से डिजाइन किया जा रहा है. इसके अलावा Gen-Z पोस्ट ऑफिसों में wifi की सुविधा होगी. यहां पर कॉफ़ी मशीन होगी. सुविधाओं में भी पोस्ट विभाग की सभी योजनाओं के साथ साथ आधार सेंटर की भी सुविधाओं को यहां रखी जाएगी. जिससे युवा अधिक से अधिक इससे जुड़ सके.

डाक विभाग में उत्तराखंड परिमंडल के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया उत्तराखंड डाक विभाग अपनी बिल्कुल लेटेस्ट पीढ़ी जेनरेशन Z या फिर Gen-Z के लिये नई पहल लाया है. इस पहल के जरिये इन युवाओं को डाकघर से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. अनुसूया प्रसाद चमोला ने कहा आज की नई युवा पीढ़ी कागज और पेन से दूर हुई है. चिट्ठियों से आज की नई युवा पीढ़ी का जुड़ाव कम होता जा रहा है. इन्हीं दूरियों को कम करने के लिए यह पहल शुरू की गई है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments